सादाबाद: रुदायल के रोडवेज बस ड्राइवर की कानपुर क्षेत्र में दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रुदायल के रहने वाले जगवीर सिंह रोडवेज बस लेकर बनारस गए थे और परिवार से 27 अप्रैल को वापस आने की कहकर गए थे। वह तो वापस नहीं आए पर उनकी मौत की सूचना आ गई। बताया जाता है कि कानपुर क्षेत्र के रनिया मंटोला पुल के पास रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में जगबीर सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत का समाचार पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है।