नौला पिकेट की पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ–मैंसाहा में छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ दो किशोर को निरुद्ध कर लिया है। दोनों किशोर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।इस संबंध में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि मैसाहा बांध के समीप दो किशोर को हथियार के साथ निरुद्ध किया गया।