देवघर: शहर के विभिन्न चौराहों पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान, सैंकड़ों वाहनों की जांच
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर थाना पुलिस ने रविवार के सुबह 11:00 से व्यापक एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया यह अभियान पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर एक साथ संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सैकड़ो दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रुकवा कर सघन जांच की।