दारू: दारू प्रखंड परिसर में 'पलाश आजीविका दीदी कैफे' का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
दारू प्रखंड परिसर में 'पलाश आजीविका दीदी कैफे' का शुभारंभ किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। दारू प्रखंड परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सौजन्य से 'पलाश आजीविका दीदी कैफे' की शुरुआत की गई। कैफे का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रसीद एवं बीपीएम राज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।