मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी: गर्भवती महिला और नवजात की मेदिनीनगर में मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडारकला गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव निवासी पप्पू कुमार की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी दुर्गा कुमारी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। दुखद बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर सबसे पहले पांकी सामुदा