शामली: शामली जिले के खानपुर कलां गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि झिंझाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत थानाक्षेत्र के गांव खानपुर कलां निवासी बिट्टू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।