कर्वी: चित्रकूट में अपना दल (एस) ने संगठन मजबूती पर की समीक्षा बैठक, बूथ गठन अभियान को तेज करने पर जोर दिया
चित्रकूट के कैलहा गांव में बुधवार सुबह 10 बजे अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल ‘बुलबुल’ ने बताया कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर बूथ गठन अभियान चल रहा है। आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से “बूथ जीतो, सीट जीतो” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।