कैराना: कांधला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे किया जाम
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु (उम्र करीब 24 वर्ष) एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्य करता था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव खंद्रावली के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में मामला सड़क हादसे के रूप में देखा गया था।