अररिया: मंडल कारा अररिया में पदस्थापित डॉक्टर के विदाई समारोह का आयोजन किया गया
Araria, Araria | Apr 29, 2025 मंडल कारा अररिया परिसर में मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब एक भावुक पल देखने को मिला जब डॉक्टर नीरज कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने की। समारोह में जेल के अधिकारियों और कर्मियों ने डॉक्टर नीरज को गर्मजोशी के साथ विदाई दी।