सदर: चलती बाइक पर पलथी मारकर बैठे युवक का वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Lucknow | May 18, 2026 लखनऊ में गोमती नगर के फन मॉल के सामने ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां देखने को मिलीं। एक युवक दोपहिया वाहन पर चलते हुए पलथी मारकर बेहद आराम से बैठा नजर आया। सड़क पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ उसकी बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।