प्रयागराज: संगम तट पर अत्यधिक दबाव के कारण आक्रोशित श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट, पुलिस मौके पर मौजूद
संगम तट पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।आज शनिवार को करीब 5:00 बजे श्रद्धालुओं में त्रिवेणी दर्शन के लिए मारपीट हो गई,जिसका वीडियो भी सामने आया है।मौके पर पुलिस मौजूद थी,पुलिस द्वारा लगातार श्रद्धालुओं को समझाया जा रहा था।लेकिन भीड़ से आक्रोशित श्रद्धालु समझने को तैयार नहीं थी,इस बीच जमकर मारपीट हुई हैं।