प्रयागराज: राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, की जमकर सराहना
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सी एम मोहन यादव ने एक साथ आज शनिवार को करीब शाम 4:00 बजे संगम में डुबकी लगाई है।इसके बाद भजन लाल संगम स्नान के बाद 115 विधायको संग सेक्टर 16 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करने चले गए। दोनों सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में हो रहे महाकुंभ की तैयारीयो की जमकर सराहन की है।