प्रयागराज: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज के महाकुंभ में आज शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार के संग त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाई,इस दौरान उन्होंने कहा आज में तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं,और यहां सभी देशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाई है, इस दौरान उन्होंने भव्य महाकुंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं।