शाजापुर: शाजापुर में धूमधाम से मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शाजापुर में स्थानीय गांधी हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले कलेक्टर ऋजु बाफना ने नगरपालिका परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहां उपस्थित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और शहरवासियों ने राष्ट्रगान गाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।