बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, कुपोषण से मुक्ति और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय मंदसौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘दस्तक अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा किया गया। बच्चों को विटामिन 'ए' का घोल पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur