डुमरांव: नसीम ने अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम की कप्तानी कर बढ़ाया मान, डुमरांव में हुआ भव्य स्वागत
Dumraon, Buxar | May 19, 2026 डुमरांव स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर एक बजे उस समय उत्साह और गर्व के माहौल से भर उठा, जब नया भोजपुर गांव के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद नसीम के स्वागत में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा और स्थानीय लोग पहुंचे। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप खेलकर लौटे नसीम का स्वागत किया गया।