Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#मध्यभारत_प्रांत_के_५३_वॉ_प्रांत_अदिवेशन_का #पोस्टर_विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़वानी #abvp #abvpbarwani

3.9k views | Barwani, Barwani | Jan 28, 2021

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर से हुआ शुभारंभ
-------
हर शुक्रवार समर्पित रहेगा जन-संवाद और मौके पर त्वरित समाधान को
-------
जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन पहुंचा नागरिकों के द्वार
बड़वानी 07 अगस्त 2026/सुशासन को सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन-विश्वास एवं जन-कल्याण को प्राथमिकता देते हुए बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का सफल शुभारंभ शुक्रवार को किया गया है। प्रथम चरण के अंतर्गत बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों बगुद, बजट्टा खुर्द, भीलखेड़ा, बोरलाय, धनौरा, कसरावद, पिंपरी, पिपलाज, तलून खुर्द एवं तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़गांव, बालकुआ,भंडारदा, धमनई, लोनसरा खुर्द, पंचपुला दक्षिण,पंचपुला उत्तर, रेहगुन, सजवानी एवं सजवानी खम में में शिविर आयोजित किए।
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति कटिबद्धता के साथ प्रत्येक सप्ताह के पंचम दिवस यानी हर शुक्रवार को यह अभियान विशेष रूप से संचालित किया जाएगा। यह दिवस पूर्ण रूप से क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जन संवाद और उद्यम संवाद को समर्पित हैं ।
 जिला प्रशासन बड़वानी द्वारा सुशासन को सशक्त बनाने और शासकीय सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीम प्रातः बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर के ग्रामों के लिए प्रस्थान किया। अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों एवं उनकी टीम द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ, लोकसेवा की प्रदायगी एवं आम जनता की शिकायतों को निराकरण सुनिश्चित किया गया
अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं जन संवाद
 कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने स्वयं ग्राम पंचायत तलून खुर्द एवं बगुद में आयोजित जन विश्वास शिविर का निरीक्षण किया और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को अविलंब लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।
 बड़वानी एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत ने बोरलाय क्लस्टर के ग्राम बगुद में आयोजित जन विश्वास शिविर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
 ग्राम तलून खुर्द में नोडल अधिकारी श्री सुखलाल सोलंकी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी सेवाओं का अवलोकन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक स्तर, मध्याह्न भोजन  और शाला परिसर की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
मौके पर मिले हितग्राहियों को त्वरित लाभ
 शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जा रहा है।
1.तात्कालिक आधार कार्डः- ग्राम पंचायत कसरावद (ग्राम कालीबेडी) निवासी श्री दीपक वास्कले की नन्हीं बेटी का तत्काल आधार कार्ड तैयार कराया गया।
2.फ़ॉर्मर आईडी:- ग्राम बगुद में आयोजित शिविर में किसान श्री पप्पू एवं श्री विजय कालिया की फ़ॉर्मर आईडी सफलतापूर्वक बनाई गई।
3.लाड़ली लक्ष्मी योजनाः- ग्राम पंचायत कसरावद में श्लाड़ली लक्ष्मी योजनाश् के तहत बालिकाओं की आवेदन प्रक्रिया सुगमतापूर्वक संपन्न की गई।
4.सामाजिक सुरक्षा पेंशनः- बालकुआ क्लस्टर की ग्राम पंचायत धमनई में हितग्राही श्री भाव सिंह का सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन कार्य पूर्ण किया गया।
5.आयुष्मान भारत कार्ड एवं संवेदनशीलताः- ग्राम बगुद निवासी श्रीमती अंबिका एवं उनके पति श्री गोपाल का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत पिपलाज में 70 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती गोदावरी जी का आयुष्मान कार्ड बनाने प्रशासनिक टीम स्वयं उनके घर पहुँची।
 बड़वानी जिला प्रशासन इस अभियान के माध्यम से लोक सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने और आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर से हुआ शुभारंभ ------- हर शुक्रवार समर्पित रहेगा जन-संवाद और मौके पर त्वरित समाधान को ------- जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन पहुंचा नागरिकों के द्वार बड़वानी 07 अगस्त 2026/सुशासन को सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन-विश्वास एवं जन-कल्याण को प्राथमिकता देते हुए बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का सफल शुभारंभ शुक्रवार को किया गया है। प्रथम चरण के अंतर्गत बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों बगुद, बजट्टा खुर्द, भीलखेड़ा, बोरलाय, धनौरा, कसरावद, पिंपरी, पिपलाज, तलून खुर्द एवं तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़गांव, बालकुआ,भंडारदा, धमनई, लोनसरा खुर्द, पंचपुला दक्षिण,पंचपुला उत्तर, रेहगुन, सजवानी एवं सजवानी खम में में शिविर आयोजित किए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति कटिबद्धता के साथ प्रत्येक सप्ताह के पंचम दिवस यानी हर शुक्रवार को यह अभियान विशेष रूप से संचालित किया जाएगा। यह दिवस पूर्ण रूप से क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जन संवाद और उद्यम संवाद को समर्पित हैं । जिला प्रशासन बड़वानी द्वारा सुशासन को सशक्त बनाने और शासकीय सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीम प्रातः बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर के ग्रामों के लिए प्रस्थान किया। अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों एवं उनकी टीम द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ, लोकसेवा की प्रदायगी एवं आम जनता की शिकायतों को निराकरण सुनिश्चित किया गया अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं जन संवाद कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने स्वयं ग्राम पंचायत तलून खुर्द एवं बगुद में आयोजित जन विश्वास शिविर का निरीक्षण किया और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को अविलंब लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। बड़वानी एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत ने बोरलाय क्लस्टर के ग्राम बगुद में आयोजित जन विश्वास शिविर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्राम तलून खुर्द में नोडल अधिकारी श्री सुखलाल सोलंकी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी सेवाओं का अवलोकन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक स्तर, मध्याह्न भोजन और शाला परिसर की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। मौके पर मिले हितग्राहियों को त्वरित लाभ शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जा रहा है। 1.तात्कालिक आधार कार्डः- ग्राम पंचायत कसरावद (ग्राम कालीबेडी) निवासी श्री दीपक वास्कले की नन्हीं बेटी का तत्काल आधार कार्ड तैयार कराया गया। 2.फ़ॉर्मर आईडी:- ग्राम बगुद में आयोजित शिविर में किसान श्री पप्पू एवं श्री विजय कालिया की फ़ॉर्मर आईडी सफलतापूर्वक बनाई गई। 3.लाड़ली लक्ष्मी योजनाः- ग्राम पंचायत कसरावद में श्लाड़ली लक्ष्मी योजनाश् के तहत बालिकाओं की आवेदन प्रक्रिया सुगमतापूर्वक संपन्न की गई। 4.सामाजिक सुरक्षा पेंशनः- बालकुआ क्लस्टर की ग्राम पंचायत धमनई में हितग्राही श्री भाव सिंह का सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन कार्य पूर्ण किया गया। 5.आयुष्मान भारत कार्ड एवं संवेदनशीलताः- ग्राम बगुद निवासी श्रीमती अंबिका एवं उनके पति श्री गोपाल का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत पिपलाज में 70 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती गोदावरी जी का आयुष्मान कार्ड बनाने प्रशासनिक टीम स्वयं उनके घर पहुँची। बड़वानी जिला प्रशासन इस अभियान के माध्यम से लोक सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने और आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी की छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन
..............
लेटरल एंट्री से एसजीएसआईटीएस एवं आईईटी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मिला प्रवेश
............
 सीएलसी राउंड में प्रवेश लेने की अपील
बड़वानी 07 अगस्त 2026/  शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी की सिविल इंजीनियरिंग विभाग की तीन मेधावी छात्राओं ने लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रदेश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्रा सपना कनासिया एवं करीना वासनिया का चयन एसजीएसआईटीएस इंदौर में तथा अनीषा चौहान का चयन देवी अहिल्या विश्व विद्यालय आईईटी इंदौर में बी-टेक पाठ्यक्रम हेतु हुआ है। यह सफलता महाविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासित अध्ययन वातावरण तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
 महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश गुप्ता ने तीनों छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सीएलसी राउंड का लाभ उठाकर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बड़वानी में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।
 सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री तरुण सोलंकी ने कहा कि पॉलीटेक्निक शिक्षा विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह सिद्ध करता है कि समर्पण, नियमित अध्ययन और उचित मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है।
 कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री तानिलाल ठाकुर ने बताया कि महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र भी लेटरल एंट्री के माध्यम से एसजीएसआइटीएस इंदौर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं, जो विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वर्तमान सीएलसी राउंड तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा में अब कुछ ही सीटें शेष हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी 14 अगस्त 2026 तक समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
 इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री पप्पू सिंह रावत, व्याख्याता श्री प्रदीप राठोर, श्री गौरव दाणे, अतिथि व्याख्याता श्रीमती तरुणा पाचूरेकर, श्रीमती भूमिका पाटीदार सहित समस्त स्टाफ द्वारा छात्राओं को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी की छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन .............. लेटरल एंट्री से एसजीएसआईटीएस एवं आईईटी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मिला प्रवेश ............ सीएलसी राउंड में प्रवेश लेने की अपील बड़वानी 07 अगस्त 2026/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी की सिविल इंजीनियरिंग विभाग की तीन मेधावी छात्राओं ने लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रदेश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्रा सपना कनासिया एवं करीना वासनिया का चयन एसजीएसआईटीएस इंदौर में तथा अनीषा चौहान का चयन देवी अहिल्या विश्व विद्यालय आईईटी इंदौर में बी-टेक पाठ्यक्रम हेतु हुआ है। यह सफलता महाविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासित अध्ययन वातावरण तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश गुप्ता ने तीनों छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सीएलसी राउंड का लाभ उठाकर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बड़वानी में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री तरुण सोलंकी ने कहा कि पॉलीटेक्निक शिक्षा विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह सिद्ध करता है कि समर्पण, नियमित अध्ययन और उचित मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री तानिलाल ठाकुर ने बताया कि महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र भी लेटरल एंट्री के माध्यम से एसजीएसआइटीएस इंदौर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं, जो विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वर्तमान सीएलसी राउंड तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा में अब कुछ ही सीटें शेष हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी 14 अगस्त 2026 तक समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री पप्पू सिंह रावत, व्याख्याता श्री प्रदीप राठोर, श्री गौरव दाणे, अतिथि व्याख्याता श्रीमती तरुणा पाचूरेकर, श्रीमती भूमिका पाटीदार सहित समस्त स्टाफ द्वारा छात्राओं को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में 9 सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
बड़वानी 07 अगस्त 2026/जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अभियान के प्रथम दिवस बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों बगुद, बजट्टा खुर्द, भीलखेड़ा, बोरलाय, धनौरा, कसरावद, पिंपरी, पिपलाज, तलून खुर्द, तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़गांव, बालकुआ, भंडारदा, धमनई, लोनसरा खुर्द, पंचपुला दक्षिण, पंचपुला उत्तर, रेहगुन, सजवानी एवं सजवानी खम में शिविरों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तलून खुर्द में आयोजित मूल्यांकन शिविर में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की गुणवत्ता एवं निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
 शिविर में कुल 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 800 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। शिविर में 221 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तथा 160 हितग्राहियों का समग्र ईकेवायसी सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार एवं पशुपालन संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैत्री गौसेवक योजना के अंतर्गत 10 युवाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए ।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में 9 सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए बड़वानी 07 अगस्त 2026/जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अभियान के प्रथम दिवस बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों बगुद, बजट्टा खुर्द, भीलखेड़ा, बोरलाय, धनौरा, कसरावद, पिंपरी, पिपलाज, तलून खुर्द, तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़गांव, बालकुआ, भंडारदा, धमनई, लोनसरा खुर्द, पंचपुला दक्षिण, पंचपुला उत्तर, रेहगुन, सजवानी एवं सजवानी खम में शिविरों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तलून खुर्द में आयोजित मूल्यांकन शिविर में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की गुणवत्ता एवं निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में कुल 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 800 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। शिविर में 221 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तथा 160 हितग्राहियों का समग्र ईकेवायसी सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार एवं पशुपालन संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैत्री गौसेवक योजना के अंतर्गत 10 युवाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए ।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में तैयारियाँ पूर्ण, प्रेक्षकों की उपस्थिति में मिला प्रशिक्षण
बड़वानी 07 अगस्त 2026/मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 8 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए आयोग द्वारा शहर के प्रतिष्ठित श्प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वीणा सत्या ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए आज सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। 
वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति में वीक्षकों को मिला प्रशिक्षण
 परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी इन्विजिलिटर्स (वीक्षकों) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
कड़े सुरक्षा और नियमों का पालन
 प्रशिक्षण सत्र के दौरान वीक्षकों को परीक्षा से जुड़ी गोपनीयता, परीक्षार्थियों की पहचान/जांच प्रक्रिया और आयोग द्वारा जारी कड़े नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्राचार्य ने आश्वस्त किया है कि केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आगामी 8 अगस्त से 13 अगस्त तक चलने वाली यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में आयोजित की जा सके।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में तैयारियाँ पूर्ण, प्रेक्षकों की उपस्थिति में मिला प्रशिक्षण बड़वानी 07 अगस्त 2026/मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 8 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए आयोग द्वारा शहर के प्रतिष्ठित श्प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वीणा सत्या ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए आज सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति में वीक्षकों को मिला प्रशिक्षण परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी इन्विजिलिटर्स (वीक्षकों) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कड़े सुरक्षा और नियमों का पालन प्रशिक्षण सत्र के दौरान वीक्षकों को परीक्षा से जुड़ी गोपनीयता, परीक्षार्थियों की पहचान/जांच प्रक्रिया और आयोग द्वारा जारी कड़े नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्राचार्य ने आश्वस्त किया है कि केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आगामी 8 अगस्त से 13 अगस्त तक चलने वाली यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में आयोजित की जा सके।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

चकेरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के स्टेट न्यूट्रिशनल कोऑर्डिनेटर ने ग्राम छापरी का किया भ्रमण
................
 विश्व स्तनपान सप्ताह व दस्तक अभियान की समीक्षा
बड़वानी 07 अगस्त 2026/ विकासखंड ठीकरी के अंतर्गत चकेरी हेल्थ एण्ड वेलनेस संेटर के स्टेट न्यूट्रिशनल कोऑर्डिनेटर श्री शैलेन्द्र गौर द्वारा ग्राम छापरी का भ्रमण एवं सघन मॉनिटरिंग की गई। भ्रमण के दौरान उन्होंने 1 से 7 अगस्त तक आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संचालित गतिविधियों एवं दस्तक अभियान की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया। श्री गौर ने गृह भ्रमण के माध्यम से नवजात शिशुओं व बच्चों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान माताओं को स्तनपान संबंधी आवश्यक परामर्श, शिशु के लिए केवल स्तनपान के महत्व तथा समय पर पूरक आहार प्रारंभ करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, ओ.आर.एस. एवं जिंक पैकेट वितरण, रिकॉर्ड संधारण और रिपोर्टिंग की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
 निरीक्षण के अंत में स्टेट न्यूट्रिशनल कोऑर्डिनेटर ने मौके पर मौजूद संबंधित ए.एन.एम., सी.एच.ओ., आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व स्तनपान सप्ताह एवं दस्तक अभियान की सभी गतिविधियां शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संचालित की जाएं, ताकि हर पात्र बच्चे व माता को स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।

चकेरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के स्टेट न्यूट्रिशनल कोऑर्डिनेटर ने ग्राम छापरी का किया भ्रमण ................ विश्व स्तनपान सप्ताह व दस्तक अभियान की समीक्षा बड़वानी 07 अगस्त 2026/ विकासखंड ठीकरी के अंतर्गत चकेरी हेल्थ एण्ड वेलनेस संेटर के स्टेट न्यूट्रिशनल कोऑर्डिनेटर श्री शैलेन्द्र गौर द्वारा ग्राम छापरी का भ्रमण एवं सघन मॉनिटरिंग की गई। भ्रमण के दौरान उन्होंने 1 से 7 अगस्त तक आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संचालित गतिविधियों एवं दस्तक अभियान की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया। श्री गौर ने गृह भ्रमण के माध्यम से नवजात शिशुओं व बच्चों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान माताओं को स्तनपान संबंधी आवश्यक परामर्श, शिशु के लिए केवल स्तनपान के महत्व तथा समय पर पूरक आहार प्रारंभ करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, ओ.आर.एस. एवं जिंक पैकेट वितरण, रिकॉर्ड संधारण और रिपोर्टिंग की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। निरीक्षण के अंत में स्टेट न्यूट्रिशनल कोऑर्डिनेटर ने मौके पर मौजूद संबंधित ए.एन.एम., सी.एच.ओ., आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व स्तनपान सप्ताह एवं दस्तक अभियान की सभी गतिविधियां शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संचालित की जाएं, ताकि हर पात्र बच्चे व माता को स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#मध्यभारत_प्रांत_के_५३_वॉ_प्रांत_अदिवेशन_का #पोस्टर_विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़वानी #abvp #abvpbarwani - Barwani News