मऊरानीपुर: उल्दन में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने चाची की हत्या की, पूछताछ में खुला खौफनाक राज
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस जांच में मृतका का भतीजा ही हत्या का आरोपी निकला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।