मंझनपुर: कौशाम्बी में पूजन कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत, बेटा समेत 2 गंभीर घायल
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय तुल्ला सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कंधई और साथी सैकू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों एक रिश्तेदार के यहां आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।