बगोदर: प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी खटैया पथलडीहा का दौरा कर बगोदर विधायक ने विकास कार्यों का लिया जायजा
बगोदर प्रखंड के प्राकृतिकधाम हनुमानगढ़ी खटैया पथलडीहा का बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो रविवार की दोपहर दो बजे दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग पूर्व प्रमंडल वन विभाग के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया।बैठक में ग्रामीणों के द्वारा इको पार्क खटैया के समुचित विकास हेतु कई महत्वपूर्ण मांगे रखी गई।