महुआडांड़: आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी दुरूप ग्राम पंचायत के ग्रामीण आज भी बिजली और पानी के लिए हर दिन तरस रहे हैं।
दुरूप ग्राम पंचायत लातेहार जिला के महुआडार प्रखंड अंतर्गत बसा आदिम जनजाति अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति बहुल ग्राम है ।अपनी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हर पंचायत जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रशासन जिला प्रशासन विधायक एवं सांसद सब को बताया मगर ग्रामीणों की समस्या का की निदान आज तक नहीं हुआ।