पिछोर: पिछोर बस स्टैंड पर धूमधाम से मनी डॉ. अंबेडकर जयंती, विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
पिछोर नगर के बस स्टैंड पर आज गुरुवार दोपहर करीब 3:30बजे संविधान निर्माता,शिक्षा के सागर भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी,सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।विधायक प्रीतम लोधी जी ने सबसे पहले बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।सभी माता बहनों और वरिष्ठजनों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया