जबलपुर: अमखेरा में फूटा गुस्सा: सात साल से बिजली-सड़क नहीं, महिलाओं ने चक्काजाम कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जबलपुर गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित अमखेरा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से तंग आकर आखिरकार स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया। क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने आज सोमवार को 1 बजे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। स्थानीय निवासी इंशा अंसारी और अन्य महिलाओं ने बताया कि पिछले सात सालों से ढाई सौ से अधिक परिवारों वाली इस कॉ