दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इसी कड़ी में नॉर्वे की राजदूत मे एलिन स्टेनर ने भी दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मेट्रो सफर के फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें यह यात्रा अच्छी लगी।