मोहनपुर: सहिया संघ एवं सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर से निकाली पैदल रैली
सहिया संघ एवं सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघर्ष मोर्चा की ओर से मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय में अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार सुबह 11:00 से पैदल पदयात्रा रैली निकाली और झारखंड सरकार के मंत्री एवं अधिकारी लोगों से गुहार लगाई कि कार्य कर रही सहिया साथी का 5 माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।