बरेली: बरेली में राशन घोटाले पर बड़ा एक्शन, कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में गेहूं-चावल का बड़ा खेल उजागर
बरेली में राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। संजय नगर के उचित दर विक्रेता रतिराम जयंत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला उस वक्त खुला जब स्थानीय निवासी ने कोटेदार के वितरण और व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम