सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Apr 5, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर सड़क हादसे में घायल हुए दोनों बाइक सवारों का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।