मल्हारगढ़: नारायणगढ़ पुलिस ने स्कॉर्पियो से 402 किलो डोडा चूरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार, एक तस्कर फरार
मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने चौथखेड़ी रोड पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो कार से 402 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया, पुलिस ने आरोपी लाल सिंह बोराना को गिरफ्तार किया,जबकि सुरेंद्र बांचड़ा फरार है,कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार की टीम ने की,