बहरोड़: बहरोड के माजरीकलां टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने टोल फ्री की मांग को लेकर किया हंगामा, वाहनों की लगी लंबी कतारें
Behror, Alwar | May 10, 2026 बहरोड़ के माजरीकलां स्थित स्टेट हाईवे टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में घिर गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे माजरा गांव के ग्रामीणों ने टोल वसूली के विरोध में टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए टोल बंद करा दिया। ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशान