सोनो: घोरमो चेक पोस्ट के समीप खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, सिवान से वोट डालने बंगाल जा रहे 10 लोग हुए घायल
Sono, Jamui | Apr 18, 2026 चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर घोरमो चेक पोस्ट के समीप शनिवार सुबह दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ईंट लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।सभी घायल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं और बिहार के