सहारनपुर: सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम ने लिया सख्त एक्शन, कई अधिकारियों के वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
सहारनपुर में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, CMIS और IGRS पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खराब रैंकिंग वाले विभागों पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।