कैथल: मोदी-खट्टर-सैनी सरकारों ने बाबा साहेब के भारत के अधिकारों पर किया हमला: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि मोदी व खट्टर-सैनी सरकारें बाबा साहेब के भारत के अधिकारों पर षडयंत्रकारी हमला बोल रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि दलितों का उत्पीड़न व संवैधानिक अधिकारों का हनन अब भाजपा व उसकी बिछ्ड़ी हुई साथी जजपा की पहचान बन गई है। सच्चाई यह है कि मोदी व खट्टर-सैनी सरकारों की मानसिकता ही दलित व गरीब विरोधी है।