कैथल: कैथल में सुरजेवाला ने सरकार को घेरा, कहा- मोदी व खट्टर एवं सैनी सरकारों ने किया बाबा साहेब के भारत के अधिकारों पर हमला
कैथल में रविवार को चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 134वें जन्मोत्सव पर संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ और गरीब बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रगतिशील मंच के प्रधान सोनू मचल ने की।