खतौली: खतौली कस्बे के मोहल्ला सद्दीकनगर में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों से विद्युत करंट फैलने का खतरा
खतौली कस्बे के मोहल्ला सद्दीकनगर में रहने वाले मोहल्ले वासियों एवं क्षेत्रीय सभासद ने संबंधित विभाग को सोमवार शाम 6:00 के करीब एक लिखित शिकायत पत्र देते हुए समाधान की अर्जी लगाई है कि रखा हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत तारे पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिसके चलते क्षेत्र में विद्युत करंट फैलने का खतरा बढ़ रहा है, लापरवाही हुई उजागर