रामपुर: सोमवार को तोपखाना स्थित आवास पर सपा नेता शानी खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम खान की रिहाई का मुद्दा उठाया
Rampur, Rampur | Jul 29, 2024 दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर कल मंगलवार को इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों के साथ मौजूद रहेंगे। आजम खान के करीबी सपा नेता शानी खान ने मांग की है कि उस धरने में आजम खान की रिहाई की मांग भी उठाई जाए।