रामपुर: सिविल लाइन के अजीतपुर के निकट दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकराई हादसे में एक तीन वर्षिय बच्ची और दो महिलाओं सहित पाँच घायल
Rampur, Rampur | Jul 29, 2024 ज्वालानगर निवासी प्रकाश अपनी पत्नी प्रीति और भाभी शांति के साथ मोटरसाइकिल पर हॉस्पिटल जा रहे थे। दूसरी ओर ग्राम शादी की मण्डययो निवासी राशिद अपनी तीन वर्षीय बेटी अनाविया के साथ मोटरसाइकिल पर जवालानगर सामान लेने आ रहे थे। अजीतपुर चौराहे के निकट दोनों मोटरसाइकिले आपस मे टकरा गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार पाँच लोग घायल हुए है। घायल ज़िला अस्पताल भर्ती।