आरा: जीजा ने साले को गर्लफ्रैंड से बात करने से मना किया, साले ने ओझवलिया मोड़ पर गोली मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 10, 2026 भोजपुर में गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर एक युवक ने जीजा के भाई को गोली मार दी। गोली बाएं हाथ की बांह में लगी और पार होते हुए सीने में जा धंसी। गंभीर रूप से जख्मी युवक ने खून से लथपथ हालत में अपने भाई को फोन कर जानकारी दी।जिसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।