पुलिस ने रविवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 6 जनवरी को 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने और अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव ने टीम गठित कर गुजरात के बड़ोदरा से किशोरी को बरामद किया।