नगरी: नगरी क्षेत्र में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा, 250 किसान जुड़े
Nagri, Dhamtari | Jun 27, 2026 कृषि विविधीकरण और आय वृद्धि के लिए नगरी ब्लॉक में हल्दी की वैज्ञानिक खेती शुरू की गई। कोर्रेमुडा में जिला पंचायत, जनपद पंचायत व प्रदान संस्था ने एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। नगरी-मगरलोड के कृषि मित्रों व पीआरपी ने बीज उपचार, पोषण प्रबंधन, फसल संरक्षण व प्रसंस्करण की तकनीक सीखी। अब तक 250 किसानों ने गट्टासिल्ली एफपीसी से 10 टन बीज खरीदा।