कौंच: बरोदा खुर्द गांव में सूखे कचरे में लगी आग, ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बनी आग का कारण, आधे गांव की बिजली बाधित
Konch, Jalaun | May 18, 2026 कोंच के ग्राम बरोदा खुर्द में सोमवार दोपहर 2 बजे खेत के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई, सूखे कचरे में लगी आग तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे विद्युत केबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं और गांव के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।