निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। पंचायत समितियों के पुनर्गठन में भी नियमों का पालन नहीं हुआ है।कहीं दो ग्राम पंचायतों को मिलाकर वार्ड बनाए गए हैं, जिला परिषद वार्डों में भी भौगोलिक दृष्टि से अव्यावहारिक और अनुचित परिसीमन किया गया है, जिसे कांग्रेस ने अन्यायपूर्ण बताया। इस दौरान बांसवाड़ा विधायक, घाटोल विधायक नानालाल निनामा मौजूद रहे।