सिंघवारा: सोनकी थाना क्षेत्र में 8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी
सोनकी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन साह, पिता झगरू साह, निवासी एवं थाना सोनकी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से शराब बरामद करते हुए आरोपी को विधिवत हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।