बरेली: सीबीगंज में आधा दर्जन दुकानों में लगी आग, क्षेत्र में मचा हड़कंप, लाखों का माल जलकर हुआ,राख
थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया में खुराफातियों ने आधा दर्जन दुकानों में आग लगा दी। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानदारों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।