ग्वालियर गिर्द: ऊर्जा मंत्री ने दलित मैकेनिक के साथ टिफिन साझा किया, फाइव स्टार होटल से बेहतर बताया
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 12 बीघा कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर भ्रमण के दौरान एक दलित युवक रोहित जाटव के साथ टिफिन शेयर किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने ऑटो पार्ट्स की दुकान पर पहुंच कर मैकेनिक रोहित के टिफिन से खाना खाया।उन्होंने कहा कि इस भोजन का आनंद 5 स्टार के भोजन से भी ज्यादा है। मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।