सिकंदरा: राजपुर में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूल से घर लौट रहा छात्र गंभीर घायल, इलाज के दौरान कानपुर में हुई मौत
राजपुर कस्बे में सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र अनवा गांव निवासी सत्यवीर सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने सहपाठी रिशु के साथ इंटर कॉलेज से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद सत्यवीर सड़क पर गिर गया और डंपर का पहिया उसकी कमर के ऊपर से गुजर गया।