🔹 नवांकुर अभियान के तहत बाचावानी में 1500 सीडबॉल से वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता
➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया के निर्देशन में "नवांकुर" अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बाचावानी में विकासखंड स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मांडल स्कूल परिसर बाचावानी एवं तालाब किनारे 1500 सीडबॉल से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में मांडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली। बच्चों के उत्साह और सहयोग से पूरा कार्यक्रम सफल रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती रीना कुमारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वन विभाग से श्री सुमित पाण्डे, फारेस्ट रेंजर एवं डिप्टी रेंजर, श्री हिमांशु वडकुर, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र बनखेड़ी और स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में सरपंच प्रतिनिधि श्री संतोष पटेल, उप सरपंच प्रतिनिधि श्री नरेश पटेल, पंचगण श्री कन्हैयालाल ठाकुर, श्री राजपाल यादव, श्री भवानी पटेल, रामकिशन पटेल, शिव प्रसाद मेहरा और श्री शेखर पटेल शामिल हुए। जनपद पंचायत बनखेड़ी से श्री टीकाराम कुमरे, प्रभारी पंचायत समन्वयक अधिकारी, श्री राकेश अखेपुरिया, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जनपद स्टाफ उपस्थित रहा। ग्राम पंचायत बाचावानी के सचिव श्री मुकेश यादव, सहायक सचिव श्री प्रेमनारायण पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh