कुरवाई: हादसे के बाद विधायक अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल-चाल जाना
Kurwai, Vidisha | May 24, 2026 हादसे के बाद विधायक ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना कुरवाई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीना रोड पर लायरा और मलियाखेड़ा गांव के बीच मूंग की फसल काटने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किसान और एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए।