पूरनपुर: वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियां तेज, गोमती किनारे बनेगी 47 किमी लंबी मानव श्रृंखला
पूरनपुर। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे पूरनपुर तहसील सभागार में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।