गिरिडीह: गोरखपुर निवासी अमरनाथ शर्मा की पत्नी की बेंगाबाद के बरियारपुर में संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
उतर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अमरनाथ शर्मा की पत्नी पूनम देवी की मौत बेंगाबाद के बरियारपुर में संदेहास्पद स्थिति में हो गई।शनिवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। महिला अपने पति और बच्चों के साथ बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरियारपुर में रहती थी।इसका पति अमरनाथ बरियारपुर में गुड्डू सिंह द्वारा संचालित अंडा फैक्ट्री में काम करता था।