रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी के एईएन बच्चू सिंह मीणा को प्रशासनिक कारणों से किया गया एपीओ, जारी हुए आदेश
रामगंजमंडी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने प्रशासनिक कारणों से रामगंजमंडी नगर उपखंड में कार्यरत सहायक अभियंता बच्चू सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। बुधवार शाम करीब 5 बजे राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एईएन बच्चू सिंह मीणा को पदस्थापन आदेश जारी होने तक राज्यहित में एपीओ रखा गया है